Bokaro News : खलिहान में लगी आग, बिचाली जली

Bokaro News : पिंड्राजोरा के ग्वालाडीह में एक खलिहान में आग लग गयी.

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालाडीह गांव में केशव गोप के खलिहान में शनिवार को आग लग गयी. इससे हजारों रुपये की बिचाली जल गयी. ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग बुझायी. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बगल में रखी अन्य लोगों की भी बिचाली जल जाती. सूचना पाकर जेएलकेएम केंद्रीय प्रवक्ता डॉ जयदेव कुमार महतो पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को फोन किया. फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >