विशेष लोक अदालत में 37 व मासिक लोक अदालत में 4334 वादों का निष्पादन

न्याय सदन बोकारो व तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में हुआ आयोजन

बोकारोतेनुघाट.

पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को वाहन दुर्घटना दावा मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत व मासिक लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन बोकारो व तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में किया गया. मोटर दुर्घटनावाद मामलों के विशेष लोक अदालत में 109 वादों में 37 वादों का निष्पादन हुआ. कुल समझौता राशि 4,67,19,145 हुई. जबकि मासिक लोक अदालत में 4810 वादों में 4334 वादों का निष्पादन हुआ. समझौता राशि कुल 1,33,83,126 हुई. यह जानकारी डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो) सचिव अनुज कुमार ने दी.

श्री कुमार ने बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में एक बेंच का गठन किया गया था. बोकारो बेंच के सदस्य पवन कुमार (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बोकारो) व राकेश कुमार चौबे (एलएडीसीएस सदस्य) थे. जबकि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में बिजली विभाग और एनआइ एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित 3,940 मामलों का निष्पादन किया गया. लगभग 46 लाख रुपया समझौता राशि के रूप में वसूल किया गया. मामलों की सुनवाई के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया था. पहले बेंच में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी व अधिवक्ता देवदत्त तिवारी, दूसरे बेंच में एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल व अधिवक्ता उमेश प्रसाद तथा तीसरे बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवराज मिश्रा व अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >