Bokaro News : महिला सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार को कई जगह कार्यक्रम हुए.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार को कई जगह कार्यक्रम हुए. चास महिला कॉलेज में जागरूकता व सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समाज व राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है. छात्राएं शिक्षा को हथियार बनाएं. आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करें. सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इनका लाभ उठायें. कहा कि समाज के हर वर्ग को महिलाओं के प्रति सम्मान व सहयोग की भावना रखनी चाहिए. जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे ने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा भाषण, कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुति व जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, कॉलेज की प्राचार्या लीना नायक, डॉ पूजा वर्मा, एडीआईओ अमरेश कुमार सहित शिक्षिकाएं मौजूद थे.

एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज व एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय चीराचास में हुए कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण में शक्ति प्रतिभा व सक्रिय भागीदारी से परिवर्तन की दिशा तय करने वाली शक्ति को याद किया गया. बीएड 2025- 27 की छात्रा रिंकी कुमारी, बिपाशा कुमारी, ऋषु कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किये. शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एचडीओ संजीव कुमार, प्रभारी प्राचार्य आरएन शर्मा, प्रो सीमा सिंह, प्रो संचिता गोस्वामी व अन्य मौजूद थे.

बुंडू में गोष्ठी का आयोजन, निकाली गयी रैली

बुंडू पंचायत सचिवालय के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया निहारिका सुकृति ने की. मौके पर महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य पर चर्चा की गयी. इस पर कई महिलाओं ने अपने-अपने विचार रखे. बाद में मुखिया के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. मौके पर पंचायत सचिव जमाल वारसी, पंचायत सहायक ममता देवी, देवंती कुमारी, स्वच्छता सखी बैजंती देवी, फूलन देवी, गुड़िया देवी, बबीता देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, जुली देवी, सेविका विभावरी देवी, प्रितिबाला देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >