Bokaro News : वित्तीय साक्षरता पर दिया गया जोर

Bokaro News : बोकारो में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

भारतीय रिजर्व बैंक- रांची की ओर से मंगलवार को कैंप दो स्थित जायका हैप्पीनेस में क्षेत्र स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन प्रसाद सिंह ने किया. उन्होंने वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग ओम्बड्समैन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टैंड-अप इंडिया के बारे में जानकारी दी. साथ ही डिजिटल बैंकिंग और इसमें बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया. कहा कि वित्तीय साक्षरता जीवन के प्रत्येक पहलू को प्रभावित करती है. वित्तीय साक्षरता का अर्थ है धन के बारे में समझदारी से सोचना और कुशल प्रबंधन. धन के सही उपयोग, निवेश व जोखिमों से बचाव के लिए यह आवश्यक है.

केवाइसी प्रक्रिया जरूर करें पूरा

क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि सभी पात्र खाताधारकों को समय पर पुनः केवाइसी की प्रक्रिया पूरी करें. बैंक अधिकारी इसमें सहयोग करें. उन्होंने अनक्लेम फंड के तीव्र निपटान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी. कार्यक्रम के प्रश्नोत्तरी सत्र में वित्तीय समावेशन व वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी दी गयी. मौके पर एलडीएम आबिद हुसैन समेत भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >