डीवीसी आवासों में चल रहे चुनावी कार्यालय खाली होंगे

डीवीसी आवासों में चल रहे चुनावी कार्यालय खाली होंगे

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल में डीवीसी के तीन आवासों में चल रहे राजनीतिक दलों के चुनावी कार्यालयों को रविवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस बल के सहयोग से खाली कराया जायेगा. इस संबंध में बेरमो एसडीएम सह अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने निर्देश दिया है. चुनाव आयोग को इस संबंध में शिकायत मिली थी. चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बीटीपीएस प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी थी. इसके आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >