कसमार: कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगटोना पंचायत के नावाडीह जंगल में मंगलवार देर शाम एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान जामकुदर गांव निवासी मथुर पाल (65) के रूप में हुई. सूचना पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी, वार्ड सदस्य दिवाकर प्रमाणिक सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.
नावाडीह जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

नावाडीह जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
Copied link
कसमार के नावाडीह जंगल में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।