जारंगडीह. जारंगडीह स्थित रिवर साइड में सोमवार को हाड़ी जाति विकास मंच की जिला कमेटी की ओर से संगठन के जिला प्रधान महासचिव रहे स्व दुखन हरि की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मुख्य अतिथि बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस ने कहा कि स्व हरि के सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी के अलावा मंच के प्रदेश सलाहकार शैलेंद्र राम, संगठन सचिव अर्जुन हाड़ी, जिला अध्यक्ष विजय हरि, संयोजक अजय हरि, रामू राम, महेंद्र राम, संजीव हरि, तपेश्वर राम, कोषाध्यक्ष टिकेश्वर राम आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
