बोकारो में 10 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, बिहार का निकला सरगना

Drug Peddlers Arrest: बोकारो पुलिस को ड्रग्स की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. बालीडीह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 एजेंट हैं. तस्करी के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. ड्रग्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाशी में छापेमारी की जा रही है.

Drug Peddlers Arrest| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले की बालीडीह पुलिस ने बालीडीह थाना क्षेत्र में गांजा व ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले 2 एजेंट को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. एजेंट की गिरफ्तारी के बाद बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह और सेक्टर 12 के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी से गांजा व ब्राउन शुगर की तस्करी करने वालों के मुख्य सरगना अनिरुद्ध साव उर्फ हित को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार से गांजा और ब्राउन शुगर लाकर बोकारो में बेचते थे

जांच में पता चला कि बिहार के विक्रमगंज से गांजा और ब्राउन शुगर लाकर बोकारो के विभिन्न इलाकों में एजेंटों के माध्यम से बेचा जा रहा था. गिरफ्तार अनिरुद्ध आरा जिले के विक्रमगंज के नटवार का रहने वाला है. यह जानकारी शनिवार को एसपी हरविंदर सिंह ने कैंप दो एसपी कार्यालय में पत्रकारों को दी.

  • बारी को-ऑपरेटिव से हो रही थी गांजा व ब्राउन शुगर की तस्करी
  • घूम-घूमकर बालीडीह क्षेत्र में एजेंट बेच रहे थे गांजा व ब्राउन शुगर
  • बिहार के आरा से लाकर बोकारो में खपाया जा रहा था मादक पदार्थ

सिजुआ तालाब के पास पकड़ाये ड्रग्स तस्करी करने वाले 2 एजेंट

एसपी ने बताया कि शनिवार को मुख्य सरगना के 2 एजेंट गौस नगर मखदुमपुर निवासी मो फैज अकरम उर्फ बॉबी (25) और मो मतलूब आलम (23) बालीडीह थाना क्षेत्र के सिजुआ तालाब के पास बाइक लगाकर गांजा व ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेच रहे थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने 2 को किया गिरफ्तार

मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. सिजुआ तालाब के पास छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. तालाशी के दौरान बाइक में टंगे प्लास्टिक के झोले में 1.540 किलोग्राम गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर और 850 रुपए नकद बरामद किये गये.

बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी से हुई सरगना की गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि बारी-को-ऑपरेटिव, मखदुमपुर, सिवनडीह आदि जगहों पर घूम-घूमकर मादक पदार्थ बेचते हैं. गांजा व ब्राउन शुगर की खरीदारी बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले अनिरुद्ध साव उर्फ हित से करते हैं. छापेमारी दल ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर अनिरुद्ध साव उर्फ हित के बारी को-ऑपरेटिव स्थित आवास पर छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें : मूसलधार बारिश से पुल-पुलिया ध्वस्त, गोमो में रेल पटरी पर भरा पानी, मैथन डैम के 5 गेट खोले

ड्रग्स रैकेट में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस को वहां से 10.400 किलोग्राम गांजा, एक कार, 7939 रुपए और गांजा खरीद-बिक्री में उपयोगी सामान बरामद हुए. पूछताछ के बाद पुलिस मादक द्रव्य खरीद-बिक्री रैकेट में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Drug Peddlers Arrest: 3 लोगों को सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

बोकारो के एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध साह उर्फ हित (47), बालीडीह थाना क्षेत्र के गौस नगर मखदुमपुर निवासी मो फैज अकरम उर्फ बॉबी (25) और मो मतलूब आलम (23) शामिल हैं. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 11.940 किलोग्राम गांजा, 10 पुडिया ब्राउन शुगर, 8,789 रुपए, दो इलेक्ट्रिक तराजू, एक कार (JH09BA-0801), बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, पॉलिथीन 450 ग्राम, छोटे प्लास्टिक के रैपर 1.200 किलोग्राम बरामद किया गया.

छापेमारी दल में ये पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे शामिल

छापेमारी दल में बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक वीरमणि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार गौतम, पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रदेव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक फागूराम उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक गुरुचरण किस्कू, आरक्षी उमेश कुमार सिंह, लालदेव मोची, मरियानुस जोजो शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Weather Jharkhand: झारखंड के 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

बोकारो के दुंदीबाग में 6 दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

झारखंड की ओर आ रहा लो प्रेशर, गढ़वा, गुमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, गांव में मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >