डीपीएस चास में ‘आविर्भाव’ की शुरुआत, सतलज सदन रहा अव्वल

डीपीएस चास में चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव आविर्भाव का शानदार आगाज हुआ। छात्रों ने वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास में बुधवार को चार दिवसीय अंतर सदन सांस्कृतिक महोत्सव ‘आविर्भाव’ का शुरू हुआ. पहले दिन आयोजित वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट संगीत प्रतिभा का परिचय देते हुए श्रोताओं का मन मोह लिया.

तबला, की-बोर्ड, गिटार, बांसुरी, ड्रम्स, हैंडसोनी, कोंगो, डरबुक्का सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुतियों ने सुरों की मधुर लहरियों से गुंजायमान कर दिया. निर्णायक दल में प्रसेनजीत शर्मा, संजीव मजूमदार व अश्विनी कुमार थे, जिन्होंने प्रस्तुतियों की गुणवत्ता, ताल, लय, तकनीकी दक्षता व मंच प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किया.

मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी ऋषभ कुमार झा ने कहा : शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है. संगीत और संस्कृति जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं.

प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और ऐसे मंच विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया. विद्यार्थियों के साथ श्री झा ने प्रश्नोत्तर काल के दौरान उन्हें करियर और सफलता के संबंध में अनेक टिप्स दिये. उद्देश्य नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता व सांस्कृतिक चेतना का विकास : डॉ. मनीषा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सतलज सदन ने प्रथम स्थान, जबकि जमुना द्वितीय व गंगा व चेनाब संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा : स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा को जीवंत व प्रभावी बनाती हैं.

स्कूल की निदेशिका/प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि उनमें मानवीय मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का भी विकास करना है. डीएस मेमोरियल सोसाइटी चास के सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा : कला और संस्कृति व्यक्तित्व विकास के अभिन्न अंग हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >