डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को गुरुग्राम में मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान, जानें किस सूची में हुए शामिल

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र सिंह गंगवार को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. उन्हें 'लीडर्स 2026' विशेष राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया. यह सम्मान उनके शैक्षणिक योगदान और विद्यार्थियों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

बोकारो. शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और शैक्षणिक नेतृत्व के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र सिंह गंगवार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. एजुकेशन टुडे की ओर से आयोजित ‘नॉर्थ एजुकेटर्स समिट एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026’ में उन्हें ‘लीडर्स 2026’ के विशेष राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया.

गुरुग्राम में हुआ सम्मान समारोह

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द वेस्टिन में आयोजित समारोह में देशभर से आये शिक्षाविदों, स्कूल निदेशकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डॉ. गंगवार को सम्मान प्रदान किया गया. यह सम्मान के-12 शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व, शैक्षणिक नवाचार, योगदान और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया गया.

सम्मान के तौर पर उन्हें स्मृति-फलक और उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

‘लीडर्स 2026’ में मिली जगह

एजुकेशन टुडे की ‘लीडर्स 2026’ सूची में देशभर के चयनित चेयरपर्सन्स, संस्थापकों और प्राचार्यों को शामिल किया गया है. आयोजन से जुड़े विवरण के अनुसार, डॉ. गंगवार को उनके नेतृत्व और शैक्षणिक दृष्टिकोण के लिए इस सूची में स्थान दिया गया. संस्था के अनुसार, उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक नवाचार और विद्यार्थियों के विकास के लिए विभिन्न प्रयास किये गये हैं.

डीपीएस परिवार में खुशी

शनिवार को विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण और उपप्राचार्य शालिनी शर्मा ने राष्ट्रीय पुरस्कार का सांकेतिक रूप से प्राचार्य डॉ. गंगवार को सौंपा. उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर डीपीएस बोकारो के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मियों में खुशी का माहौल है.

‘सम्मान पूरी टीम की उपलब्धि’

प्राचार्य डॉ. अवनींद्र सिंह गंगवार ने सम्मान का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार को दिया. उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के परिश्रम और विद्यालय प्रबंधन से लेकर प्रत्येक सदस्य के सहयोग का परिणाम है. जब पूरा विद्यालय परिवार एक सोच और दिशा के साथ काम करता है, तो ऐसी उपलब्धियां हासिल होती हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नये मानदंड स्थापित करने के लिए और अधिक ऊर्जा देगा.

ये भी पढ़ें: बोकारो में सियार के हमले के बाद अचानक क्यों बढ़ी विभाग की चिंता, 2 मौतों के बाद लिया गया यह फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >