Bokaro News : इस्पात निर्माण में रिफ्रैक्टरी की भूमिका पर चर्चा

Bokaro News : बोकारो में रिफ्रैक्टरी उत्पादों व सेवाओं की प्रभावी सोर्सिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

बोकारो इस्पात संयंत्र में सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (एसआरयू) व सेल रिफ्रैक्टरी कंपनी लिमिटेड (एसआरसीएल) की ओर से रिफ्रैक्टरी उत्पादों व सेवाओं की प्रभावी सोर्सिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार से दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के अलावा अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पीके रथ, अधिशासी निदेशक (एसआरसीएल) डीके मिश्रा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी राजश्री, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बीबी करुणामय, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा, कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज व कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) पीतांबर चौधरी की उपस्थिति रही.

बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने कहा कि इस्पात निर्माण में रिफ्रैक्टरी की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है. भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करें. सेल की रिफ्रैक्टरी इकाइयों की क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए संयंत्रों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाना चाहिए. एसआरयू की सहायक प्रबंधक स्निग्धा सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा व इसके उद्देश्यों से अवगत कराया. श्री रथ ने रिफ्रैक्टरी उत्पादों की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता बतायी. श्री मिश्रा ने इस्पात संयंत्रों में रिफ्रैक्टरी की महत्वपूर्ण भूमिका, रिफ्रैक्टरी यूनिट्स व इस्पात संयंत्रों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर अपने विचार रखे.

इन बिंदुओं पर आज होगी चर्चा

कार्यशाला के पहले दिन भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी), राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी), दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी), इस्को इस्पात संयंत्र (आइएसपी) और बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के अधिकारियों के साथ मांग के पूर्वानुमान पर चर्चा की गयी. एसआरयू और एसआरसीएल के बिजनेस आउटलुक और भविष्य की संभावनाओं पर प्रस्तुतियां दी गयीं. कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को ऑर्डर प्लेसमेंट, आवश्यकताओं के तालमेल और नये उत्पाद विकास पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >