Bokaro News : एनेस्थीसिया की शोध पर की गयी चर्चा

Bokaro News : इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट बोकारो ने सेमिनार का आयोजन किया.

इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट बोकारो की ओर से रविवार को सेक्टर पांच स्थित बोकारो क्लब में ”उभरती हुई प्रौद्योगिकी एवं रुझान” पर सेमिनार का आयोजन किया गया. उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नवीन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष डॉ सीआरके राव, इलेक्ट प्रेसिडेंट डॉ एएलएम सुंदरम, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ सुनील कुमार सेठी, डॉ माधुरी, डॉ जेबी सुब्रमण्यम, डॉ मनोज कुमार, डॉ आलोक झा, डॉ सीआर दास, डॉ एस डे, डॉ जी साहा, डॉ अवनिश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. डॉ मल्होत्रा ने कहा कि एनेस्थीसिया मेडिकल ट्रीटमेंट है. उपचार प्रक्रिया या सर्जरी के दौरान दर्द महसूस होने से बचाता है. दर्द को रोकने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं को एनेस्थेटिक्स कहा जाता है. विभिन्न प्रकार के एनेस्थीसिया अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं. डॉ अवनिश ने कहा कि मरीज की उम्र, उंचाई व वजन के अनुसार दवा का इस्तेमाल होता है. यह भी देखा जाता है कि मरीज किसी अन्य प्रकार की दवा तो नहीं ले रहा है. एनेस्थीसिया का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर किया जाता है. डॉ सौरव सांख्यान ने कहा कि रोजाना एनेस्थीसिया को लेकर नये-नये शोध हो रहे हैं. इसे नये विद्यार्थियों को गहराई से समझने की जरूरत है. एनेस्थेसिट को अपडेट रहना होगा. विशेषज्ञों ने स्लाइड के माध्यम से ””जर्नी ऑफ एनेस्थेसिया फ्राम इथर टू अल”” की जानकारी दी. सेमिनार में कोलकाता से डॉ अमित कुमार साहू, डॉ अवनिश, डॉ अमित कुमार, डॉ राजेश जैना, डॉ सौरव, डॉ एसएस पांडेय सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आये दर्जनों एनेस्थीसिया चिकित्सक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >