Bokaro News : प्लंबरों की महत्ता पर की गयी चर्चा

Bokaro News : विश्व प्लंबर दिवस पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

जल महोत्सव के तहत विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न प्रखंडों से आये प्लंबर, जल सहिया व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया. बेहतर कार्य करने वाले कई प्लंबरों को सम्मानित किया गया. डीसी अजयनाथ झा ने कहा कि प्लंबर व जल सहिया जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. इनके समर्पण व मेहनत के बिना हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता. कोई भी काम छोटा नहीं होता है, बल्कि हर काम का अपना महत्व होता है. हमारा लक्ष्य बड़ा है, जिले के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है. डीसी ने कहा कि जिला में महिला महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. जल सहिया के रूप में महिलाएं गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही हैं. महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि सशक्त हैं. समाज के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

इन्होंने भी किया संबोधित

डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि प्लंबरों को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सके. पेयजल एवं स्वच्छता विभागचास के इइ राम प्रवेश राम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की सफलता काफी हद तक प्लंबरों की तकनीकी दक्षता व तत्परता पर निर्भर करती है. कहीं पाइपलाइन में खराबी आती है या जलापूर्ति में समस्या होती है, तो प्लंबर ही सबसे पहले मौके पर पहुंचकर उसे ठीक करते हैं.

कार्यक्रम संचालन यूनिसेफ के प्रतिनिधि घनश्याम साह ने किया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >