Bokaro News : कुरमी को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग

Bokaro News : झारखंड कुरमी महासभा की ओर से जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को मकोली मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में किया गया.

फुसरो. झारखंड कुरमी महासभा की ओर से जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को मकोली मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज महतो व संचालन महासचिव लाखेश्वर प्रसाद महतो ने किया. अतिथियों ने स्व बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि समाज के साथ खड़ा होने वाले के साथ समाज होगा. कुरमी जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाये. यह बहुत पुरानी मांग है. अधिकार के लिए एकजुट होने और एक मंच पर आने की जरूरत है. सड़क व सदन से लेकर राष्ट्रपति तक पहुंचेंगे. इस मांग को लेकर कई बार झारखंड विधानसभा में आवाज उठायी गयी है. कहा कि सामाजिक कुरीतियां को दूर करने व समाज को सशक्त करने की आवश्यकता है. बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाये. प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने कहा कि समाज से दहेज व नशा जैसी कुरीतियाें को दूर करना है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के पूर्व 1913 और 1931 में भारतीय गजट में कुरमी जाति अनुसूचित जनजाति में थी. 1950 के बाद भूलवश सूची से हटा दिया गया. इसलिए पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाये.

जिला कमेटी का किया गया विस्तार

मौके पर महासभा की जिला कमेटी का विस्तार किया गया. कार्यक्रम में राम टहल महतो, सुभाष चंद्र महतो, रोहित पटेल, धनेश्वर महतो, डॉ भुनेश्वर महतो, दशरथ महतो, डॉ पीआर महतो, मदन कुमार महतो, संतोष महतो, महेंद्र चौधरी, उप सचिव लालमोहन महतो, रामभजन लायक, हरखलाल महतो, लोकेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, प्रदीप पटेल, देवनारायण महतो, कैलाश महतो, हीरामन महतो, नारायण महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >