Bokaro News : कोयला व छाई ट्रांसपोर्टिंग ठप करने का निर्णय

Bokaro News : हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को फुसरो में हुई.

बेरमो फोटो जेपीजी 22-22 बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के लोग फुसरो. हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को फुसरो में हुई. बकाया पेमेंट, एमपीएल में पासिंग सहित छाई ट्रांसपोर्टिंंग की दर प्रति किमी दस रुपये बढ़ाने की मांगों को लेकर 23 अप्रैल से कोयला और छाई की ट्रांसपोर्टिंग ठप करने को लेकर रणनीति बनायी गयी. उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो व खासमहल तथा कथारा एरिया अंतर्गत जारंगडीह व गोविंदपुर परियोजना से ट्रांसपोर्टर एलएलपी के ददन सिंह एवं साईं लॉजिस्टिक द्वारा एमपीएल के लिए कोयला की ट्रांसपोर्टिंग की जाती है. इसमें बेरमो क्षेत्र के हाइवा ट्रकों की पासिंग नहीं की जाती है और न ही उचित भाडा दिया जाता है. विस्थापितों को भी रोजगार से वंचित किया जा रहा है. ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह द्वारा तीन माह से ट्रांसपोर्टिंंग के भाड़ा का भुगतान नहीं किया गया है. मौके पर अध्यक्ष गुलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार, महासचिव अंशु राय, सचिव मुकेश कुमार सिंह, यूसुफ अंसारी, अरुण कुमार, आजाद बाउरी, कुणाल महतो, सरजू साव, अनिल कुमार, रवींद्र नाथ नायक, कपील कुमार, मानिक साव, प्रेम शंकर पांडेय, पप्पू सिंह, संजय राम, जावेद अंसारी, संतोष साव, सुनील कुमार, प्रदीप ठाकुर, धीरज कुमार अग्रवाल, बॉबी महतो, अतहर हुसैन आदि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >