पिंड्राजोरा प्रखंड के निर्माण के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय

पिंड्राजोरा पंचायत सचिवालय के समीप सोमवार को पिंड्राजोरा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति की हुई बैठक

पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा पंचायत सचिवालय के समीप सोमवार को पिंड्राजोरा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कृष्ण पद महतो व संचालन योगेश्वर महतो ने किया. पिंड्राजोरा प्रखंड के निर्माण के लिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि विधायक बोकारो के आश्वासन के बाद धरना तोड़ा गया था. पिंड्राजोरा में दो दिवसीय कैंप भी बोकारो उपायुक्त के आदेश पर लगता था, उसे भी चास प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी द्वारा बंद कर दिया गया है. आगे आंदोलन को तेज करने के लिए जनता के बीच जाकर इस विषय पर जन प्रतिनिधि के कथनी और करनी के अंतर को बताया जाएगा. वहीं कई जन समस्याओं पर चर्चा की गयी. मौके पर पूर्व मुखिया गोरा चांद महतो, उपमुखिया राजकुमार गोप, संतोष कुमार, बाटुल प्रमाणिक, गुरु पद महतो, राखोहरी महतो, युधिष्ठिर महतो, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >