नाबालिग प्रेमी युगल का शव जंगल में पेड़ से झूलते मिला

बरमसिया ओपी क्षेत्र की फुसरो पंचायत में जोरिया किनारे झूल रहे थे शव

चंदनकियारी. बरमसिया ओपी क्षेत्र की फुसरो पंचायत में जोरिया किनारे जंगल में मंगलवार की देर शाम नाबालिग प्रेमी युगल का शव पेड़ से झूलते मिला. दोनों लंका गांव के रहनेवाले थे. देर शाम जंगल के रास्ते गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध से जानकारी हुई. लोगों ने देखा, तो पेड़ पर एक किशोर व किशोरी दुपट्टे के सहारे लटक रहे थे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने बरमसिया पुलिस को दी. बरमसिया पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और शव को कब्जे में ले लिया. शव बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जायेंगे. बताया जा रहा है कि किशोर नौ दिन पहले नहाने के लिए घर से निकला और फिर वापस नहीं आया. किशोरी एक माह पहले मामा घर पश्चिम बंगाल गयी थी. वह कुछ दिनों पहले ही अपने घर आयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि शव देखने के बाद दोनों के परिजन बेहोश हो गये. परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था. इससे पहले दोनों घर से भाग गये थे. दोनों के परिजनों ने समझौता कर बाद में विवाह का आश्वासन देने के बाद अलग किया और लड़की को मामा के घर भेज दिया था. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >