बोकारो: जुए और कर्ज में फंसा युवक हार गया जिंदगी से! सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Dead Body Found in Bokaro: बोकारो में रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ है. परिजनों के अनुसार युवक कर्ज और तनाव से परेशान था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है.

Dead Body Found in Bokaro, बोकारो : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित बनसिमली गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय बीरबल आचार्य के रूप में हुई है. वह बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर के तौर पर काम करता था. सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान कर ली.

आर्थिक संकट से गुजर रहा था बीरबल

मृतक के परिवारों वालों ने बताया कि बीरबल कुछ दिनों से आर्थिक संकट में था. उसने अपने पिता को बताया था कि उन्होंने किसी परिचित से दो लाख रुपये उधार लिये हैं और रकम नहीं लौटाने पर गंभीर परिणाम भुगतने चेतावनी दी गयी थी. बेटे की बात से चिंतित पिता ने उसे पूरी राशि उपलब्ध करा दी थी. बताया गया है कि युवक जुआ भी खेलता था और कर्ज बढ़ने से मानसिक रूप से तनाव में था.

Also Read: हजारीबाग में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका के पिता ने लगाया ससुरास वालों पर हत्या का आरोप

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का

सूचना मिलने पर बालीडीह थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एएसआई एस. मुर्मू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है और गांव में सन्नाटा पसरा है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस की महिला इकाई में बड़ा बदलाव, रमा खलखो बनीं नयी अध्यक्ष, गुंजन सिंह की छुट्टी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >