सीएचसी गोमिया की अनुपस्थित चिकित्सक से डीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

24 घंटे में जवाब समर्पित करने का दिया निर्देश

बोकारो. ललपनिया के महुआटांड़ थाना के बड़की पुन्नू निवासी नौ वर्षीय प्रिया कुमारी को सांप काटने के बाद चिकित्सक नहीं मिलने से मौत का मामला प्रकाश में आने के बाद डीसी विजया जाधव ने संज्ञान लिया है. शुक्रवार को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उस तिथि को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चंचला कुमारी से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. 24 घंटे में जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया है. सीएस डॉ दिनेश कुमार को मामले से संबंधित जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है.

क्या है मामला :

पिछले दिनों महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़की पुन्नू निवासी जीतन साव की पुत्री प्रिया को सांप ने काटा था. परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया ले गये. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं थे. ऐसे में इलाज नहीं हो सका. बोकारो ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया, अटेंडेंट ने सारी जानकारी लेने के बाद चिकित्सक से बात कराने को कहा. इसमें एक घंटा विलंब हुआ. इससे बच्ची की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >