डीसी ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मियों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए हैं।

बोकारो सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुबह 10:45 बजे समाहरणालय के द्वितीय तल्ल स्थित विभिन्न कार्यालय (सामाजिक सुरक्षा,जिला कल्याण शाखा आदि) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने स्थापना उप समाहर्ता प्रेमचंद सिन्हा को संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी अधिकारी व कर्मी को समय पर कार्यालय पहुंचकर निर्धारित समयावधि में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा : कार्यालय अनुशासन व समयबद्ध उपस्थिति से ही आमजन को बेहतर व त्वरित सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकती है.

उपायुक्त ने अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >