उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, बांटी खुशियां

बोकारो में उपायुक्त अजय नाथ झा ने मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और उन्हें मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सेक्टर-05 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव आत्मीयता एवं उल्लास के साथ मनाया. उपायुक्त ने मानव सेवा आश्रम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच मिठाई के पैकेट वितरित किया. मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को भावनात्मक एवं आनंदमय बना दिया. आश्रम परिसर देशभक्ति, अपनत्व और संवेदनशीलता के रंग में रंगा नजर आया.

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें समानता, भाईचारे व मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है. समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्रम प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >