बीएसएल प्रबंधन की ओर से 29 मार्च को बोकारो साइक्लोथॉन का आयोजन किया जायेगा. इसके माध्यम से लोगों को साइकिलिंग को एक स्वस्थ व पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. 14 किमी की यह प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के निकट से
शुरू होगी. प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्गों में चार आयु श्रेणियों 14 वर्ष तक, 14 से 30 वर्ष, 30 से 50 वर्ष व 50 वर्ष से अधिक के लिए आयोजित की जायेगी. प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे. प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 3500 व तृतीय पुरस्कार 2000 रुपया है.
शुरू हो चुका है ऑनलाइन पंजीकरण
इस आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
आधिकारिक वेबसाइट www.bokaromarathon.com पर
शुरू हो चुका है और 24 मार्च 2026 तक किया जा सकता है. ऑनलाइन पंजीकरण
के समय ₹100 का शुल्क देना होगा. इस आयोजन में अधिकतम 750 लोगों को ही भाग लेने की अनुमति दी जायेगी. चेस्ट/बिब नंबर व टी-शर्ट का वितरण 26 से 28 मार्च के बीच नगर सेवा भवन बोकारो में रसीद व वैध आयु प्रमाण प्रस्तुत करने पर किया जायेगा. साइक्लोथॉन में केवल मैनुअल पैडल साइकिल की ही अनुमति होगी. प्रतिभागियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने की सलाह दी गयी है. प्रतियोगिता के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वयंसेवक व यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था होगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.