चुनाव को लेकर सीआरपीएफ की तैनाती

चुनाव को लेकर सीआरपीएफ की तैनाती

बोकारो थर्मल. लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा शुरू कर दी गयी है. इसी के तहत गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नक्सल प्रभावित ऊपरघाट के क्षेत्रों में सीआरपीएफ की तैनाती की जाने लगी है. गुरुवार को धनबाद स्थित सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन के जवान दर्जनों बाइकों पर सवार होकर बोकारो थर्मल थाना पहुंचे. यहां थोड़ी देर रुकने के बाद सभी सीआरपीएफ जवान नक्सल प्रभावित ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना के लिए प्रस्थान कर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >