बोकारो डीआइजी कार्यालय में मना CRPF का 88वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बोकारो डीआइजी कार्यालय में सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहीदों को नमन कर बल के गौरवशाली इतिहास और बलिदान को याद किया गया।

बोकारो: सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस सोमवार को डीआइजी रेंज बोकारो कार्यालय में मनाया गया. राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. बल के सभी अधिकारियों, जवानों व परिजनों को सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास व उत्कृष्ट परंपराओं का स्मरण कराते हुए बधाई दी गयी.

उप कमांडेंट लक्ष्मी नारायण उपाध्याय ने कहा कि 27 जुलाई 1939 को ब्रिटिश शासन द्वारा बल की स्थापना क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस के नाम से की गयी थी. आजादी के बाद वर्ष 1949 में नाम बदल कर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) रखा गया. वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बलों में यह एक है. देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख आधार है. मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. बड़ा खाना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >