नावाडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, सड़क किनारे खेत में मिला शव

Crime News Bokaro: बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में एक युवक को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया. उसका अधजला शव सड़क किनारे एक खेत में मिला है. नावाडीह थाना क्षेत्र के मुंगो-कोदवाडीह सड़क मार्ग पर मंगलवार 15 अप्रैल को एक खेत में सीसीएलकर्मी माणिक तुरी के 20 वर्षीय पुत्र का शव मिलने के बाद बताया जा रहा है कि पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

Crime News: बोकारो जिले में एक युवक को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. उसका शव सड़क किनारे खेत में मिला है. घटना नावाडीह थाना क्षेत्र की है. मंगलवार 15 अप्रैल को मुंगो-कोदवाडीह सड़क मार्ग पर एक खेत में युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया है. मृतक की पहचान गुंजरडीह के गांधीनगर टोला निवासी माणिक तुरी के पुत्र के रूप में की गयी है. उसकी उम्र 20 वर्ष है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पंचनामा करने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक इसका पता नहीं चल पाया है कि युवक को जिंदा जलाया गया है या उसकी हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर उसके शव को जलाने की कोशिश की गयी है.

इसे भी पढ़ें

संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत

हजारीबाग में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को दिनदहाड़े मारी गोली, रुपयों से भरा थैला लूटकर भागे

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर, रांची में ठनका गिरने से एक की मौत, पूरे झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

झामुमो ने कहा- जिलों में थर्ड और फोर्थ ग्रेड में स्थानीय को मिले 100 प्रतिशत आरक्षण, लागू हो सरना धर्म कोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >