Bokaro News : माकपा ने केंद्र व केरल सरकार का पुतला दहन कर जताया रोष

Bokaro News : केरल के पूर्व सीएम के घर पर इडी की छापेमारी का विरोध

Bokaro News : प्रतिनिधि, गांधीनगर. जरीडीह स्थित अब्दुल हमीद चौक पर शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा द्वारा भाजपानीत केंद्र सरकार एवं कांग्रेस नीत केरल राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया. यह विरोध प्रदर्शन केरल के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तथा माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य पिनराई विजयन के आवास पर इडी की छापेमारी के विरोध में किया गया. इस अवसर पर माकपा के बोकारो जिला सचिव सह राज्य कमेटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है तथा बदले की भावना से विपक्ष के एक बड़े चेहरे को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर से लेकर आज तक विजयन के खिलाफ अनेक प्रतिशोधात्मक राजनीतिक कार्रवाई होती रही है. बावजूद इसके, विजयन और उनका आंदोलन हर चुनौती को पार करते हुए आगे बढ़ता रहेगा. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के विरोध में वामदलों द्वारा 29 मई से एक जून तक राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. जिला सचिव मंडल सदस्य श्याम बिहारी सिंह ‘दिनकर’ एवं बेरमो लोकल कमेटी के सचिव मनोज पासवान ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है. केंद्र की भाजपा सरकार विरोध करने वालों को ईडी का भय दिखा रही है. लाल झंडा हमेशा गलत नीतियों का विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. अध्यक्षता मनोज पासवान ने की. मौके पर श्याम नारायण सतनामी, भोला रजक, सुधीर चौहान, राजकुमार साव, सलीम अंसारी, अविनाश कुमार, सुरेश प्रसाद यादव, गोवर्धन रविदास, राजू अंसारी, दिना निषाद, राजू निषाद, वरुण तांती सहित कई लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >