BOKARO NEWS : 13 सौ करोड़ की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा : जयमंगल

BOKARO NEWS : बेरमो विधानसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने शनिवार को दुगदा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया.

दुगदा. बेरमो विधानसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने शनिवार को दुगदा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. सिजुआ पंचायत के घुटवे, कर्माटांड़ धौड़ा, दुगदा उत्तरी पंचायत में संत निरंकारी भवन के समीप, दुगदा दक्षिणी पंचायत की डाउन काॅलोनी एवं चौधरी क्लिनिक के पास में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में साढ़े 13 सौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा. मेरे कार्य को देख कर जनता दोबारा विधायक चुनेगी. राज्य में हेमंत सरकार की वापसी होगी. मौके पर कांग्रेस नेता संतन सिंह, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, चंद्रपुरा प्रखंड प्रभारी गणेश निषाद, रौशन सिंह राठौर, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राज कुमार महतो, मंटू महथा, रजनीश दास, बोढन यादव, राजेंद्र प्रसाद साहू, कृष्णा सिंह, भूपेश कुमार, विश्वनाथ दयाल राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >