Bokaro News : निजीकरण की ओर से बढ़ रही है कोल इंडिया : सिद्धार्थ

Bokaro News : जनता मजदूर संघ के सीसीएल स्तरीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन शनिवार को कथारा स्थित सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में हुआ.

कथारा. जनता मजदूर संघ के सीसीएल स्तरीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन शनिवार को कथारा स्थित सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में हुआ. मुख्य रूप से उपस्थित संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य सिद्धार्थ गौतम, सीसीएल अध्यक्ष कमलेश सिंह सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों ने उद्घाटन किया. अधिवेशन में लगभग दो सौ डेलीगेट और चार सौ ऑब्जर्वर शामिल हुए. मौके पर संगठन के मृत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. स्वागत भाषण क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद व सचिव प्रतिवेदन रीजनल सचिव ओमप्रकाश सिंह ने प्रस्तुत किया. संगठन सचिव सुखदेव प्रसाद ने मजदूरों से जुड़ी 17 सूत्री मांगों का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनि मत से पास किया गया.

अपने संबोधन में महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पूरी कोल इंडिया निजीकरण की ओर से बढ़ रही है. केंद्र सरकार की मंशा कोल इंडिया का निजीकरण कर एमडीओ मोड में ले जाने की है. कहा कि सीसीएल में एचएमएस से संबद्ध जमसं मजबूत स्थिति में है. वर्ष 2022 में नौवें, वर्ष 2023 में छठे और वर्ष 2024 में चौथे स्थान पर रहे. उम्मीद है कि वर्ष 2025-26 में दूसरे-तीसरे स्थान पर रहेंगे. दो-ढाई वर्षों के अंदर संगठन मजबूती की ओर बढ़ा है और इसका श्रेय एक-एक पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यों की मेहनत को जाता है. जमसं सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. सभी मिलकर लग्न से मेहनत करेंगे तो और बेहतर परिणाम मिलेगा. संगठन में महिला कर्मियों को स्थान दें एवं प्रोत्साहित करें तो निश्चित रूप से संगठन में मजबूती मिलेगी. उन्होंने महिला कर्मियों को महिला दिवस पर सम्मानित भी किया.

रीजनल कमेटी भंग करने की घोषणा

संघ के महामंत्री ने रीजनल कमेटी भंग करने की घोषणा की तथा नयी कमेटी के गठन के लिए प्रत्येक क्षेत्र से चार-चार सदस्यों का नाम केंद्रीय कमेटी के पास भेजने की बात कही. कहा कि सभी मिल कर सर्व सम्मति से नयी कमेटी का गठन करेंगे और 30 मार्च तक इसकी घोषणा कर दी जायेगी. अधिवेशन को विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश के महामंत्री विनय सिंह, गोपाल मिश्रा, गजेंद्र सिंह तोमर, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अजय सिंह, रंजय कुमार, सीसीएल प्रभारी रामेश्वर सिंह फौजी, अनिल सिंह कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक रविदास, एनके के गोल्डेन यादव, डीपी सिंह, बीएंडके के रमेश कुमार, संतोष कुमार, कुजू के जगदीश महतो, भुरकुंडा के सत्यनारायण, बरकस्याल के चमन मुंडा, दशरथ कुर्मी, सीआरएस के उदय सिंह, अरगड्डा के मनोज पाल, छोटेलाल शर्मा, ढोरी के विकास सिंह, धीरज पांडेय, हजारीबाग के कैलाश चंद्र महतो आदि ने भी अपने विचार रखे, मौके पर जितेंद्र त्रिपाठी, रामेश्वर चौधरी, दीपक रंजन, अरविंद कुमार ओझा, अमित कुमार सिंह, चेतलाल महतो, धनेश्वर यादव, मनीष अंबष्ट, रीतलाल महतो, नर बहादुर, रुनकी मित्रा, पिंकी कुमारी, कन्हैया राम, सुरेश गिरि, उदय कुमार,चंदन कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे. अध्यक्षता सीसीएल अध्यक्ष कमलेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन उदय प्रताप नारायण सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >