Bokaro News : बोकारो की डॉ ऐश्वर्या चौधरी बनीं वीजी मिसेज इंडिया तेलंगाना

Bokaro News : बोकारो की बेटी डॉ ऐश्वर्या चौधरी ने वीजी मिसेज इंडिया तेलंगाना क्वीन का ताज जीता है.

बोकारो की बेटी डॉ ऐश्वर्या चौधरी ने वीजी मिसेज इंडिया तेलंगाना क्वीन का ताज जीता है. दिल्ली में 20 मार्च को इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पेशे से डेंटिस्ट डॉ ऐश्वर्या कुशल कॉस्मेटोलॉजिस्ट और मेडिकल कोडर भी हैं. वर्तमान में हैदराबाद स्थित एक प्रतिष्ठित अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी में कार्यरत हैं. उनकी स्कूली शिक्षा एमजीएमएचएस सेक्टर चार बोकारो से हुई. पिता डॉ एचके प्रसाद बोकारो जनरल अस्पताल में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनकी माता प्रतिमा चौधरी (एमए इतिहास) गृहिणी हैं. डॉ ऐश्वर्या ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कोलकाता में बिताया है और उनका पारिवारिक मूल दिल्ली से भी जुड़ा हुआ है. सेक्टर 01 सी निवासी एनकेपी सिंह, सुशीला सिंह, शिवम हॉस्पिटल के संचालक राजू सिंह सहित बीजीएच के डॉक्टरों ने डॉ ऐश्वर्या और उनके माता-पिता को बधाई दी.

महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनना है लक्ष्य

डॉ ऐश्वर्या महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करना और पारंपरिक परिधानों में वैश्विक मंच पर उतरना भावुक कर देने वाला क्षण था. मेरा उद्देश्य उन सभी महिलाओं को प्रेरित करना है जो खुद पर संदेह करती हैं. हर महिला अपने सपनों को साकार कर सकती हैं. कड़ी मेहनत व ईमानदारी के साथ कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >