बोकारो : दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन, आद्रा मंडल के तत्वावधान में रविवार को दक्षिण पूर्व रेलवे संस्थान, बोकारो इस्पात नगर में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के कुल 69 बच्चों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने फलों की टोकरी, रेलगाड़ी, मनपसंद कार्टून, सुंदर बगीचा, शादी का दृश्य और माता-पिता के साथ रेल यात्रा जैसे विषयों पर चित्र बनाये. प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था. आयोजन में सचिव सुब्रत साहा, समन्वयक असीत बनर्जी, निरीक्षक अभिषेक आनंद और बिपद भंजन प्रमाणिक ने सहयोग किया.
बोकारो में चित्रांकन प्रतियोगिता, 69 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग| Prabhat Khabar Network
Copied link
बोकारो में दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन ने चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें 69 बच्चों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. यह आयोजन बच्चों की कला को प्रोत्साहित करने के लिए था.