Bokaro News : 13 को जारंगडीह आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Bokaro News : जारंगडीह स्थित जुग जाहेर सरना धोरोम गाढ़ स्थल में 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आ सकते हैं.

गांधीनगर. जारंगडीह स्थित जुग जाहेर सरना धोरोम गाढ़ स्थल में 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आ सकते हैं. झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि धोरोम गाढ़ स्थल में आदिवासी समाज वर्षों से पूजा करते आ रहे हैं. इस बार भव्य रूप से उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है. जुग जाहेर सरना धोरोम गाढ़ कमेटी के लोगों के आमंत्रण को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए सहमति दी है. साथ में पेयजल स्वच्छता एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र महतो, बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल, आनंद कुमार मुर्म सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे. मौके फेनी राम सोरेन, अनंत टुडू, सीताराम मुर्मू, श्रीराम हेमरम, गोपीन मुर्मू, सुखनाथ मुर्मू, बाबू मुंडा, मनोज टुडू, मेवालाल टुडू, नरेश टुडू ,बिंदेश्वर मुरमू ,झामुमो नेता अनिल अग्रवाल, पान बाबू केवट, रंजीत महतो, गणेश श्रीवास्तव, मुकेश चौहान, शमशुल हक, गोविंद राम, संजय कुमार, डेगलाल रजक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >