घर से निकलने से पहले जांच लें ट्रेनों का शेड्यूल वरना बुरे फसेंगे, आद्रा-आसनसोल व टाटानगर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित

आद्रा रेलवे मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक पटरियों, बिजली और सिग्नल की मरम्मत के चलते कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें.

बोकारो से धर्मनाथ कुमार की रिपोर्ट

बोकारो : आद्रा रेलवे मंडल में पटरियों, बिजली की तारों और सिग्नल की मरम्मत और देखरेख का काम चलेगा. यह कार्य 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस वजह से कई मेमू (MEMU) ट्रेनें रद्द रहेंगी, तो कुछ ट्रेनों को उनके पूरे रूट पर न चलाकर बीच रास्ते में ही रोक दिया जाएगा. साथ ही, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला गया है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस (सही समय) जरूर चेक कर लें.

ये ट्रेनें पूरी तरह से रहेगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 27, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 2 अगस्त को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 27 और 30 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 28, 30 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेगी.

ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन

कौन सी ट्रेनें कहां तक चलेगी

  • 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू ट्रेन 31 जुलाई को आद्रा में ही समाप्त/प्रारंभ होगी. (आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द)
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन 29 जुलाई और 1 अगस्त को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. (आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द).
  • 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त को महुदा में समाप्त/प्रारंभ होगी. (महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द).
  • 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 30 जुलाई को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. (आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द).
  • 68060 आसनसोल-बराभूम मेमू ट्रेन 28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को आद्रा से चलेगी. (आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द)
  • 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 28, 29 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को आद्रा में समाप्त होगी. (आद्रा–टाटानगर खंड में रद्द).

री-शेड्यूल ट्रेनें

  • 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 27, 30 और 31 जुलाई को खड़गपुर से 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
  • 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई को हटिया से 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
  • 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 30 जुलाई और 2 अगस्त को टाटानगर से 1 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >