बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय चैती छठ पर्व संपन्न हुआ. इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हुआ. घाटों में व्रतियों ने डुबकी लगा कर सूर्य को अर्घ्य दिया और पारिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. बुधवार को तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदियों और सरोवरों और अस्थायी पोखरों में अर्घ्य देने पहुंचे. इस दौरान छठ गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया. कसमार, पेटरवार, जैनामाेड़, बालीडीह, चास, पिंड्राजोरा, चंदनकियारी, तलगड़िया सहित ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों में भी उगते सूर्य काे अर्घ्य दिया गया. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया.
Bokaro News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ छठ संपन्न

Bokaro News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ छठ संपन्न
Copied link
Bokaro News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय चैती छठ पर्व संपन्न हुआ.