बोकारो में CBI ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते सीसीएल के दो क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा, CMPF और पेंशन भुगतान का मामला

बोकारो थर्मल में शुक्रवार को CCL कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में CBI ने बड़ी छापेमारी की. इस दौरान सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान के लिए 18 हजार रुपये रिश्वत लेते दो डीलिंग क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

बोकारो थर्मल. सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की.

गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम दोनों को अपने साथ ले गयी

इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे छापेमारी कर सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गयी.

सेवानिवृत्त कर्मचारी के भुगतान से जुड़ा है मामला

मामला एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के सीएमपीएफ और पेंशन की राशि के भुगतान से जुड़ा है. परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत जनता नगर निवासी रसूल जमा करीब सात माह पहले सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के कई महीने बीत जाने के बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था.

ये भी पढ़ें: चंद्रपुरा गोलीकांड में जमीन विवाद और लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने स्थल से जुटाये साक्ष्य; अपराधियों की तलाश तेज

आरोप है कि लंबित भुगतान को जल्द कराने के एवज में दोनों डीलिंग क्लर्क उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे. लगातार परेशानी के बाद रसूल जमा ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआई से की.

शिकायत के बाद सीबीआई ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की पुष्टि की और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की. शुक्रवार को पूर्व कर्मचारी रसूल जमा ने जैसे ही आरोपी क्लर्कों को 18 हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल

सीबीआई की अचानक हुई कार्रवाई से गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टीम दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. मामले में सीबीआई की आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >