Bokaro News : बिजली पोल से टकरायी कार, बाल-बाल बचे सवार

Bokaro News : बांधडीह पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकरा गयी.

चास-तलगड़िया मुख्य मार्ग पर सियालजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार (WB 35B-7795) अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बिजली पोल टूट कर गिर गये और कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में कार चालक समेत सभी सवार बाल-बाल बच गये. ये लोग कसमार थाना क्षेत्र के सूरजुडीह गांव से उर्स मेला देख कर कार से सियालजोरी थाना क्षेत्र के उसरडीह गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे.

हाइवा से टकरायी बाइक, तीन युवक घायल

पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र में जेबरा मोड़ के निकट खड़े एक हाइवा को बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुचुंगडीह गांव मो शोएब अख्तर (17 वर्ष), आदिल हुसैन (18 वर्ष) एवं सोहेल अंसारी( 17 वर्ष) शामिल हैं. ये सभी कथारा ओपी क्षेत्र के झिरके गांव जा रहे थे. इधर, सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >