फुसरो नगर. पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की दूसरी पुण्यतिथि और पांच दिवसीय स्मृति मेला की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिंगारी मोड़ बीएड काॅलेज से समाधि स्थल तक कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. समाधि स्थल में दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी. छह अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा और स्मृति मेला शुरू होगा. सात को संथाली सांस्कृतिक कार्यक्रम, आठ को कव्वाली, नौ को नागपुरी व खोरठा लोकगीत, दस को झूमर कार्यक्रम होंगे. कैंडल मार्च में झामुमो नेता अखिलेश महतो, जिलाध्यक्ष डाॅ रतनलाल मांझी, पूर्व जिला सचिव जयनारायण महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, गौरीशंकर महतो, विश्वनाथ महतो, जयलाल महतो, लोकेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, राजकिशोर पुरी, जितेंद्र पुरी, भुनेश्वर महतो, रासबिहारी रजक, सुरेश तुरी, प्रभाकर महतो, दिवाकर महतो, अख्तर रजा, सुनील टुडू, निरंजन महतो, गोपाल महतो, योगेन्द्र प्रसाद, अर्जुन पंडित, गोविंद रजक, तापेश्वर महतो, वीरेंद्र महतो, भुनेश्वर सोरेन, राजेश श्रीवास्तव, मुमताज अंसारी, रघु महतो सहित अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
