Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. बीएसएल प्रबंधन नौ जून से प्लॉट/भूमि व आवासों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू होगा. प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गया है. मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कब्जा वाली जमीन व प्लॉट के साथ सेक्टरों के कब्जा वाले क्वार्टर को भी खाली कराया जायेगा.
बेदखली प्रक्रिया के तहत हटेगा कब्जा :
संपदा न्यायालय-बोकारो इस्पात संयत्र, बोकारो की आम सूचना से अनधिकृत प्लॉट/भूमि व आवासों में रहने वाले अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है. संपदा न्यायालय बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा पारित आदेशों में कहा गया है कि अधिकृत प्लॉट, भूमि व आवासों को खाली कर संपदा बकाया का भुगतान कर दें, अन्यथा बेदखली प्रक्रिया के तहत हटा दिया जायेगा. क्षति के लिए कब्जाधारी स्वयं जिम्मेदार होंगे.बीएसएल जमीन पर अवैध निर्माण, जाली दस्तावेज जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त :
लकड़ी गोला व माराफारी क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की उत्तर दिशा, रेलवे कॉलोनी से सटे बीएसएल की जमीन पर व बालीडीह क्षेत्र में थाने के पीछे बीएसएल अधिग्रहीत भूमि पर अवैध निर्माण व जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त जाली दस्तावेजों हो रही है. स्थानीय प्रशासन को बीएसएल-नगर प्रशासन की ओर अवगत कराया गया है. उक्त क्षेत्रों में संपदा न्यायालय की ओर बेदखली आदेश पारित है.बीएसएल ने चेताया : अवैध खरीद-फरोख्त न करें, अन्यथा होगी सख्त कानूनी कार्रवाईबीएसएल प्रबंधन ने ऐसे गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को आगाह किया है कि बीएसएल की अधिग्रहीत भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त न करें, अन्यथा अवैध निर्माण हटाने के अलावा उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. बीएसएल की संपत्ति से अतिक्रमण हटाने का बृहद अभियान शुरू किया गया है. इसके लिए प्रबंधन की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया गया है. अतिक्रमण को रोका जा रहा है.
