बीएसएल अब सोलर ऊर्जा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है.
बीएसएल इससे न केवल बिजली
के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी कर रहा है. रूफ टॉप सोलर सिस्टम से अभी 2000 किलोवाट से अधिक बिजलीका उत्पादन हो रहा है. अब और लगभग 15 हजार किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पीवी पावर प्लांट की स्थापना को लेकर बड़ी पहल की गयी है. 59 करोड़ रुपये की लागत से 15 हजार किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर लगेगा. परियोजना की तैयारी शुरू हो गयी है.
20 मई को जारी हुआ था टेंडररूफ टॉप सोलर पीवी पावर प्लांट की स्थापना को लेकर सलाहकार नियुक्ति के लिए एनबीसीसी ने टेंडर निकाला है. तकनीकी बिड तीन जून को 11:30 बजे खुलेगी. आर्किटेक्ट व कंसल्टेंट फर्मों से इ-टेंडर आमंत्रित किया गया है. चयनित एजेंसी को 12 माह में कार्य पूरा करना है. 12 माह की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि भी लागू रहेगी. यह कार्य सेल के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (इपीसी) मोड पर होगा. चयनित कंसल्टेंट फर्म को व्यापक आर्किटेक्चरल एवं इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान करनी होंगी. इसके लिए अधिकतम कंसल्टेंसी फीस परियोजना लागत का 0.50 प्रतिशत निर्धारित की गयी है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. इस आधार पर कंसल्टेंसी राशि करीब 29.50 लाख रुपये आंकी गयी है. टेंडर नोटिस 20 मई 2026 को जारी हुआ था.
2019 में नौ करोड़ रुपये की लागत से जगह-जगह लगा था सोलर सिस्टमउल्लेखनीय है कि
बीएसएल में अभी सोलर सिस्टम से 2025.8 किलोवाट प्रति घंटा बिजलीउत्पादित हो रही है. बीएसएल-सेल व डीवीसी के संयुक्त उपक्रम बोकारो पावर सप्लाई कंपनी (बीपीएससीएल) के ज्वाइंट वेंचर में प्लांट के अंदर व बाहर आधा दर्जन स्थानों पर सोलर सिस्टम लगा है. यह सोलर सिस्टम वर्ष 2019 में ही लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से जगह-जगह क्रमवार लगाया गया है. यह सिस्टम पूरी तरह सफल है. प्रतिघंटा के हिसाब से देखा जाये तो सोलर सिस्टम से
बीएसएल को आठ से दस हजार रुपये की बचत हो रही है. नियमित बिजलीमिल रही है. एडियम बिल्डिंग, बीजीएच, एचआरडी, बोकारो निवास व सेल फुटबॉल मेस में सोलर लगा है. प्लांट में इडी वर्क्स बिल्डिंग, आरएंडसी लैब एक्सटेंशन, आरएंडसी लैब, पीपीसी आदि भवनों में लगा है. जहां-जहां सोलर सिस्टम लगा है, वहां-वहां बिजली
नियमित रहती है.बीएसएल में सोलर सिस्टम से उत्पादित बिजली
साइट कैपेसिटी (केडब्ल्यूपी)
प्लांट के बाहरएडियम बिल्डिंग 366.66 बीजीएच 682.1
एचआरडी 53.55बोकारो निवास 70.56
सेल फुटबॉल मेस 40.32प्लांट के अंदर
आरएंडसी लैब एक्सटेंशन 567आरएंडसी लैब 204.66 पीपीसी 40.95
