ब्रह्मर्षि परिवार की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, मौके पर मौजूद रहें कई पदाधिकारी

बोकारो में ब्रह्मर्षि परिवार की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक एकता पर विशेष मंथन किया गया।

बोकारो: ब्रह्मर्षि परिवार, बोकारो की मासिक बैठक रविवार को चिराचास स्थित केके सिंह कॉलोनी में राम विलास सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन अनुरंजन शर्मा ने किया. संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय व जनहितकारी बनाने पर चर्चा की गई. संगठन के विस्तार, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष मंथन हुआ.

अध्यक्ष राम विलास सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय सदस्य होते हैं. उन्होंने समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों को ब्रह्मर्षि परिवार से जोड़ने का आह्वान किया. इस दौरान चिराचास क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी राम विलास सिंह को सौंपी गयी.

बैठक में कमलेश राय, दीपक कुमार मिश्रा, नागनारायण प्रसाद शाही, राकेश मधु, कामेश्वर सिंह, दीनदयाल शर्मा, सुजीत कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सर्वेश चौधरी, एसएन शर्मा, प्रभात कुमार, केके सिंह, रवींद्र कुमार, बीके सिंह, मदन प्रसाद सिंह, सुशील कुमार ठाकुर, संजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, अमरनाथ प्रसाद सिंह, नवल किशोर शर्मा, अवधेश सिंह, श्याम मनोहर सिंह आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >