दिल्ली होटल अग्निकांड में बोकारो की बेटी की हुई मौत

Bokaro News: दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल की पांच मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में बोकारो की युवती की मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जैनामोड़ से मुकेश की रिपोर्ट

Bokaro News: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना में बोकारो स्थित जैनामोड़ की एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान 26 वर्षीय सुरभि कुमारी के रूप में हुई है, जो विकास आटा चक्की के मालिक रमेश प्रसाद बरनवाल की बेटी थी. 

इंटरव्यू के लिए पहुंची थी होटल

मिली जानकारी के अनुसार, सुरभि कुमारी उक्त होटल में इंटरव्यू के लिए पहुंची थी. सुरभि इंजीनियरिंग कर मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थी. वह रात को दिल्ली स्थित अपने दीदी के घर रुकी थी जिसके बाद सुबह होते ही वह इंटरव्यू के लिए मालवीय नगर उक्त होटल मे पहुंची थी. 

शव पहुंचा घर 

घटना के बाद शव जैनामोड़ स्थित 11 बजे आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों और बरनवाल समाज के लोगों ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें…

JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क

रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >