विश्व आदिवासी दिवस पर एकजुट होंगे बोकारो के सभी आदिवासी संगठन, सेक्टर-2 कला केंद्र में होगा समारोह

बोकारो में विश्व आदिवासी दिवस पर सेक्टर-2 कला केंद्र में भव्य समारोह होगा। मेधावी छात्रों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

बोकारो : संयुक्त आदिवासी परिवार बोकारो के बैनर तले इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस संयुक्त रूप से मनाया जाएगा. इसे लेकर रविवार को दिशोम जाहेर गढ़, सेक्टर-4 के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता विल्सन कोनगाड़ी व संचालन अमन बास्की ने किया. बैठक में जिले के विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी पर चर्चा की गई.


तय हुई कार्यक्रम की रूपरेखा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को सुबह 9.30 बजे नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद सुबह 10 बजे से सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. जिला प्रशासन व बीएसएल के अधिकारी होंगे शामिल आयोजकों ने बताया कि समारोह में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. आदिवासी समाज के गणमान्य लोगों और बीएसएल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है. मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान कार्यक्रम के दौरान 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही आदिवासी समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा. आयोजकों ने ऐसे विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों से अपना विवरण अमन बास्की के मोबाइल नंबर 8987671793 पर व्हाट्सएप या फोन के माध्यम से उपलब्ध कराने की अपील की है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर बैठक में बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार भी अमन बास्की से उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा. बैठक में संयुक्त आदिवासी परिवार बोकारो के प्रतिनिधियों ने सभी आदिवासी संगठनों व समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विश्व आदिवासी दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >