Bokaro News : आस्था का केंद्र है बोकारो थर्मल का माता वैष्णाे मंदिर

Bokaro News : बोकारो थर्मल जीएम कॉलोनी स्थित माता वैष्णो मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान प्रतिदिन स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है.

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल जीएम कॉलोनी स्थित माता वैष्णो मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान प्रतिदिन स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है. इस मंदिर का निर्माण अपनी जमीन पर सिख महिला शकुंतला देवी ने वर्ष 1987 में की थी. बाद में प्रतिमा खंडित हो जाने पर उनकी बहू सुदेशना सकूजा, दर्शना भाटिया, बलविंदर कौर, बिनोद भाटिया, धरम सिंह, मंदिर के पुजारी अरविंद मिश्रा आदि ने प्रतिमा को बनारस में गंगा में प्रवाहित किया था. इसके बाद 27 जून 2004 को मंदिर में एक भव्य प्रतिमा की स्थापना की गयी थी. अन्य महीनों में भी प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होता है और काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.

चंद्रपुरा के हिंदू मिलन मंदिर में 47 वर्षों से हो रही चैती दुर्गा पूजा

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा के हिंदू मिलन मंदिर में वर्ष 1978 से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. यहां बांग्ला विधि-विधान से पूजा डीवीसी अधिकारी व कर्मी करते थे. मंदिर के संस्थापक सदस्यों में उस समय के अभियंता जयगोपाल भट्टाचार्य, राधा मोहन श्रीवास्तव, सुभाष चौधरी सहित कई लोग थे. पूर्व में यहां एक क्वार्टर में पूजा शुरू की गयी थी. वर्ष 1978 से पंडाल बना कर पूजा की जाने लगी. वर्ष 2002 में 25वां वर्ष पूरा होने पर डीवीसी से रिटायर कई संस्थापक सदस्य शामिल हुए थे. यहां होने वाली पूजा में आज भी अवकाश प्राप्त डीवीसी के कई अभियंता, अधिकारी व कर्मी बाहर से आकर शामिल होते हैं. इस वर्ष भी पूजा को लेकर प्रतिमाएं बनाने का काम किया जा रहा है. पुजारी गणेश चंद्र गांगुली ने बताया कि रविवार को कलश स्थापन के साथ पूजा शुरू हो गयी है. अष्टमी व नवमी को पुष्पांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ती है.

रामनवमी पर हिंदू मिलन मंदिर में होता है अखाड़ों का मिलन

हिंदू मिलन मंदिर में रामनवमी के दिन चंद्रपुरा में निकाले गये कई अखाड़ों के जुलूस का मिलन भी होता है. महाभोग का वितरण किया जाता है. वर्तमान समय इस मंदिर का संचालन भारत सेवाश्रम संघ द्वारा स्वीकृत समिति कर रही है. माघी पूर्णिमा, जन्माष्टमी, सावन पूर्णिमा, चैत्र नवरात्र, रामनवमी का त्योहार यहां मनाया जाता है. इधर, पूजा को लेकर गठित कमेटी में दीपांकर मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार राय सचिव, शैलेंद्र नाथ महतो कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. कमेटी में एके विश्वास, अनिमेष गिरि, मिनिमय घोष, विश्वजीत घोष राय, सुभाष दुबे, मनोज झा, श्रीमनतो तंतुबाई, गणेश गांगुली, तमाल दास, शैलेन महतो, सुनील राय आदि भी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >