स्वतंत्रता दिवस को लेकर बोकारो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी, आरपीएफ ने चलाया विशेष जांच अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बोकारो रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी और जांच अभियान शुरू किया है. रविवार देर शाम आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.

सुरक्षा अभियान के तहत स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच की गयी. प्लेटफॉर्म पर लावारिस वस्तुओं की विशेष जांच की गयी, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जवानों की गश्त बढ़ा दी गयी है. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और स्टेशन के प्रवेश-निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

ट्रेनों में भी बढ़ी चौकसी

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बोकारो से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी सुरक्षा जांच तेज कर दी गयी है. आरपीएफ जवानों ने विभिन्न ट्रेनों के कोचों और प्लेटफॉर्म पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

यात्रियों से अपील की गयी है कि वे किसी अनजान व्यक्ति का सामान अपने पास न रखें और स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ को सूचना दें.

15 अगस्त तक जारी रहेगा अभियान

ओसी आरपीएफ बोकारो संतोष कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस तक स्टेशन परिसर में विशेष जांच और गश्ती अभियान जारी रहेगा. किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए जवानों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >