बोकारो के सिटी सेंटर की सड़क का हाल
जल निकासी के दावों की खुली पोल
बोकारो शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के जल निकासी (ड्रैनेज) के दावों की पोल खोलकर रख दी है. बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों, बाजारों और सड़कों पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
सेक्टर-4 मोड़ के ओवर ब्रिज के नीचे से सड़क पार करते लोग लोग
सड़क पार करते राहगीर
सड़क के किनारे बनी दुकान और वहां जमा पानी
पानी के बहाव के बीच सड़क पार करते लोग
सफाई न होने से सड़कों पर भरा पानी
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में नाले और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से जाम पड़े हैं. समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही ठहर जाता है. नाराज नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नालों की सफाई कराई जाए और सीजेड गेट-12 मोड़ समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में जल निकासी का स्थायी समाधान निकाला जाए.
