चास नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देश पर फूड ऑफिसर व गठित टीम ने चास बाईपास मुख्य पथ स्थित द चारकोल रेस्टोरेंट में जांच की. फूड इंस्पेक्टर के बताया कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट के रसोईघर में पुराना सना हुआ आटा रखा हुआ मिला तथा चिकन भी तीन से चार दिन पुराना पाया गया. बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद गंदी थी. पूरे परिसर से दुर्गंध आ रही थी, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई. रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए दस हजार रुपया का जुर्माना लगाया है.
क्षेत्र के सभी रेस्टोरेंट और होटलों की होगी जांच
इधर, मेयर भोलू पासवान ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के तहत निगम क्षेत्र के सभी रेस्टोरेंट और होटलों की जांच करायी जायेगी. खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
