Bokaro News : डिजिटल क्रॉप सर्वे में बोकारो को 16वां स्थान

Bokaro News : डिजिटल क्रॉप सर्वे में बोकारो जिला का प्रदर्शन खराब है.

डिजिटल क्रॉप सर्वे में बोकारो जिला का प्रदर्शन खराब है. राज्य में बोकारो का स्थान 16वां है. कृषि विभाग की 17 मार्च तक की रिपोर्ट के अनुसार जिला में 33.58 प्रतिशत प्लॉट का सर्वे हुआ है. बोकारो में 736 गांवों का चयन सर्वे के लिए किया गया है. सात प्रखंडों में 875924 प्लॉट का सर्वे करना है. इनमें से 294118 प्लॉट का सर्वे किया गया है और 200462 प्लॉट के सर्वे को स्वीकृत कर दिया गया है. सर्वे कार्य के लिए 45 सुपरवाइजर और 1472 सर्वेयर की आवश्यकता तय की गयी थी, जिनमें से अब तक 31 सुपरवाइजर व 730 सर्वेयर ही पंजीकृत हुए हैं. इसके अलावा 336 सीएससी सर्वेयर भी जुड़े हैं.

किसानों को मिलेगा बेहतर लाभ

विभाग के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को लाभ मिलेगा. इस तकनीक के माध्यम से खेतों में बोयी गयी फसल, क्षेत्रफल व स्थिति का सटीक डेटा तैयार किया जा रहा है. इससे फसल बीमा का भुगतान समय पर व पारदर्शी तरीके से होगा. सरकारी योजना व सब्सिडी का लाभ भी सही किसानों तक पहुंचेगा. सरकार को सटीक आंकड़ा मिलने से बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी. मुख्य उद्देश्य जिला में होने वाली फसलों व कृषि योग्य भूमि की अपडेट जानकारी प्राप्त करना है. सर्वे के बाद जियो रेफरेंस मैप भी तैयार करने की सूचना है. ताकि, सुखाड़ में किसानों को लाभ मिल सके. डिजिटल सर्वे का कार्य जमीनी स्तर पर कृषक मित्र, बीटीएम (ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक) व एटीएम (सहायक तकनीकी प्रबंधक) कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >