Bokaro News : पेट्रोलिंग के लिए बोकारो पुलिस को मिले 39 चारपहिया और 53 दोपहिया वाहन

Bokaro News : बोकारो जिला पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए 39 चारपहिया और 53 दोपहिया वाहन मिले हैं.

मुख्यालय की ओर से बोकारो जिला पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए 39 चारपहिया और 53 दोपहिया वाहन दिये गये हैं. पहले से लगभग 200 चार पहिया व 125 दो पहिया वाहन हैं. इसमें कई जर्जर हैं. मालूम हो कि जिला में 43 थाने व ओपी हैं. जर्जर वाहनों के कारण पेट्रोलिंग में परेशानी आ रही थी. अब यह दूर हो जायेगी. मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी 24 जिलों के लिए 1477 नये वाहनों का आवंटन किया गया है.

एसपी ने कहा

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि नये वाहनों से पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी. गश्ती दलों की संख्या में इजाफा होगा. अपराध पर अंकुश लगाने में सहूलियत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >