Bokaro News : धरती आबा को बोकारो ने दी श्रद्धांजलि

Bokaro News : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि विभिन्न संगठनों की ओर से मनायी गयी.

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि मंगलवार को विभिन्न संगठनों की ओर से मनायी गयी. नया मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर डीसी अजय नाथ झा व अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किये. डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल व जमीन तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया. मौके पर अधिकारियों व कर्मियों ने उनके दिखाये मार्ग पर चलने और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नियोजन पदाधिकारी प्रत्युष शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा आदि थे.

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की जिला इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि पीपल्स पार्टी उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर जिला प्रभारी दीपक दास, जिलाध्यक्ष नरेश गोप, जिला महासचिव मोहित कुमार, मूलनिवासी संघ जिला समिति बोकारो के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र राम आदि थे.

नया मोड़ स्थित बिरसा सेवा आश्रम में हुए कार्यक्रम में लोगों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के सांस्कृतिक, सामाजिक परंपरा से जुड़े जल-जंगल-जमीन की रक्षा पर बल दिया था. आदिवासी सांस्कृतिक विकास परिषद के विनोद बिहारी सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष को सदैव याद रखा जायेगा. चंदनकियारी में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नुनी वाला देवी और संचालन जगन्नाथ रजवार ने किया. वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर डॉ गोपाल चंद्र महतो, शांति राम रजवार, अंकित कुंभकार, मुस्लिम अंसारी, शिबु राय, सचिन महतो, मनोज महतो, दिगम राय, गुलसन उरांव, प्रह्लाद महतो आदि उपस्थित थे.

नये उलगुलान का आह्वान

भगवान बिरसा मुंडा समिति ने बिरसा चौक में कार्यक्रम किया. इस दौरान आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा की गयी और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ती व संचालन संजय गहराई ने किया. वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के अबुआ दिशोम, अबुआ राज के सपने को साकार करने के लिए नये उलगुलान का आह्वान किया. मौके पर सब इंस्पेक्टर दिलीप टुडू, अधिवक्ता रंजीत गिरि, संजू समानता, माणिक राम मुंडा, दिलु सोरेन, रूपलाल हांसदा, पानबाबू सोरेन, झरीलाल पात्रा, गोपाल कृष्णा संडील, प्रधान बोदरा, रॉबिन बोदरा, संजय कुमार, सतीश जेना, रितेश होनहागा थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >