Bokaro News : महिलाओं ने नशामुक्ति को लेकर निकाली रैली

Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बोरियाडीह गांव का भ्रमण कर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर किया गया जागरूक.

चंदनकियारी, चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बोरियाडीह गांव में महिला समिति की ओर से स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से नशामुक्ति अभियान को लेकर सोमवार को रैली निकाली गयी. नेतृत्व बोरियाडीह की मुखिया प्रियंका सिंह ने किया. महिलाओं गांव में भ्रमण कर शराब और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही लोगों से संपर्क कर नशामुक्त गांव बनाने का संदेश दिया गया. मुखिया प्रियंका सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है. शराब के कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, इसलिए नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है. सभी को मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट होना होगा. वहीं चंदनकियारी प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष देवाशीष सिंह ने कहा कि शराब के नशे के कारण आज आये दिन लोगों के घरों में अशांति बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू की जानी चाहिए, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके. रैली में बरमसिया ओपी के पुलिस पदाधिकारी के अलावा गांव के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया. सभी ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >