Bokaro News : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं : योगेंद्र प्रसाद

Bokaro News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारती महिला संघ का नौवां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन, महिला सशक्तीकरण पर दिया गया जोर

पेटरवार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारती महिला संघ पेटरवार का नौवां महिला महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को टाकाहा के मैदान में आयोजित किया गया. अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष रेणुका देवी ने की. मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल व स्वच्छता एवं उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिला अभिशाप नहीं वरदान है. पहले महिलाओं को प्रताड़ित होना पड़ता था पर अब महिलाएं जाग चुकी हैं. महिलाएं संगठित हो कर अपने हक अधिकार की प्राप्ति के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप सामाजिक, आर्थिक एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं.

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री श्री प्रसाद, विशिष्ट अतिथि गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, सदमाकला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, चरगी मुखिया रानी कुमारी, पंसस आशा देवी, मनोहर मुर्मू, संघ की अध्यक्ष रेणुका देवी ने किया.

सशक्त होकर अपने अधिकार के लिए आगे आएं : चंद्रप्रकाश चौधरी

गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि देश की मोदी सरकार द्वारा आधी आबादी के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियों एवं संसद में आरक्षण के लिए प्रयत्नशील है. महिलाएं सशक्त होकर अपने अधिकार पाने के लिए आगे आएं. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास, संगठन व जागरूकता के बल पर महिलाएं कुरीतियों को मिटाने में सक्षम होंगी और आगे बढ़ेंगी. बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल ने कहा कि महिलाओं को संविधान में अधिकार दिया है. अब तीनों सेनाओं में महिलाएं बढ़-चढ़ कर काम कर रही हैं. इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया.

नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

प्रदान संस्था व जेएसएलपीएस की ओर से केंचुआ खाद, महिलाओं की ओर से उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगायी गयी. गीत -नृत्य, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कुरीतियों को मिटाने व विभिन्न क्षेत्रों में विकास करने का संदेश दिया गया. मौके पर भारती महिला संघ, प्रदान संस्था, जेएसएलपीएस के अधिकारी, सदस्य व महिलाएं उपस्थित थीं. इसके अतिरिक्त सदमाकला, बुंडू, पेटरवार सहित अन्य जगहों पर भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >